बिहार उत्सव में चार चाँद लगाने को दिल्ली प्रस्थान करेंगे आर्य मंडल क्लब के रंगकर्मी
#दहेज़ एक अभिशाप नाटक व बिहारी जट-जटिन का रिहर्सल चरम पर
23मार्च को नगर पार्षद अशोक राम व सांस्कृतिक अध्यक्ष मनोज उज्जैन के साथ होंगे दर्जन भर कलाकार रवाना
#रिपोर्ट -अखिलेश परमार
छपरा (सारण) :ब्रितानी हुकूमत के मुखालफत में नाटकों के माध्यम से जन चेतना जाग्रत करने वाला दिघवारा आर्य मंडल क्लब आगामी 25मार्च को बिहार दिवस के अवसर अपने फ़न का जलवा दिखाएंगे ,दिल्ली में । उक्त जानकारी क्लब के सांस्कृतिक अध्यक्ष,रंगकर्मी,नाटककार मनोज उज्जैन ने दी।आई एन ए हाॅट दिल्ली में आयोजित बिहार उत्सव 2018 में सारण प्रमंडल से भाग लेने वाला एकमेव आर्य मंडल क्लब दिघवारा है। जाहिर है कि एशिया प्रसिद्ध पशु मेला सोनपुर में दिघवारा के रंगकर्मियों ने अपने फन का बेहतर कमाल दिखाया। लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती व लोककवि भिखारी ठाकुर जयंती में आर्य मंडल क्लब के कलाकारों ने अपनी अदाकारी का परचम गाड़ दिया। बहरहाल,रंगकर्मियों में उत्साह देखा जा रहा है। क्लब के निदेशक सरकार शरण ने बताया कि श्री उज्जैन प्रणीत दहेज़ एक अभिशाप नाटक का रिहर्सल चरम पर है।आदित्य,विशाल,रामबाबू ठाकुर, सीएन मेहता आकांक्षा उज्जैन,सिमरन,अनुष्का,निशा के अलावा क्लब के नामचीन फनकार जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं।




Recent Comments