मढ़ौरा (संजीव कुमार) : जिला स्काउट,गाइड के कार्यक्रम के तहत उच्च विधालय मढौरा मे सात दिवसीय स्काउट गाइड ट्रेनिंग कैम्प गुरुवार को समाज के लिए उनके दायित्वबोध के साथ समाप्त हो गया I प्रशिक्षण शिविर मे अनुमंडल के आधा दर्जन से अधिक स्कूलों से स्काउट,गाइड के बच्चें बच्चियां ने भाग लिया I इस दौरान बच्चों ने स्काउट गाइड की बेसिक जानकारी के साथ समाज के प्रति जिम्मेवारी का ज्ञान प्राप्त किया I प्रशिक्षक उमाशंकर गिरि ने बताया कि प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में सकारात्मक सोच को विकसित करना था I वर्त्तमान समय में बच्चों के बीच अनुशासन और कर्त्तव्य निर्वाह में कमी देखी जा रही है I स्काउट गाइड बच्चों के बीच अनुशासन कों विकसित कर उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता है I प्रशिक्षण मे छात्र छत्राओं को अपनी आत्म रक्षा के साथ अपात स्थति मे दुसरे लोगों की मदद करने के तरीके से आवगत कराया गया । कैम्प मे बच्चों को खुद से खाना बनाना और सांस्कृतिक प्रतिभा को आगे लाने के लिए उनके सांस्कृतिक प्रतिभा को आगे लाने के लिये प्रोत्साहित किया गया I शिविर में मंजू वर्मा, अब्दूल गनी खां, सुनिल कुमार, वत्स नारायण, सोनी कुमारी, धीरज कुमार, मयंक कुमार, गुड्डु कुमार, सुरज कुमार, राहुल कुमार ने सक्रिय सहयोग दिया ।