विकास कार्यो की समीक्षा करने पहुंचे डीडीसी ने कई कार्य स्थलों का किया निरीक्षण#अभय सिंह/बनियापुर (सारण) : जिला उप विकास आयुक्त ने बनियापुर का विकास कार्यो का समीक्षा किया वही उन्होंने कई क्रियान्वित योजनाओ की जाँच भी किया। डीडीसी सत्य प्रकाश ने बुधवार को प्रखंड सभागार में नरेगा कर्मियो, आवास सहायको , विकास मित्रो सहित कर्मियो के साथ विकास कार्यो की समीक्षात्मक बैठक किया ।जिस बैठक में मनरेगा ,आवास योजना, स्वछता मिशन, शौचालय, नल जल योजना सहित मुख्यमन्त्री सात निश्चय योजनाओ की समीक्षा किया। वही इस दौरान उन्होंने विकास कार्यो में तेजी लाने का निर्देश दिया।उन्होंने पीओ को निर्देशित करते संचालित चयनित योजनाओ को पूर्ण करने की बात कही।उन्होंने पैग़म्बरपुर पंचयत में संचालित जल नल, नली गली योजनाओ की जाँच कर निर्माण कार्य के लिए आवश्यक निर्देश बीडीओ सुदामा प्रसाद सिंह को दिया। वही योजनाओ के क्रियान्वयन में तेजी लाने की बात कही।इधर मानोपाली के मुखिया कुमुद देवी ने पंचायत के वार्ड संख्या 06 में आंगनबाड़ी सेविका चयन के लिए किए गए सर्वे को तत्काल प्रभाव से रोकते पुनः मैपिंग कराए जाने का अपील करते आवेदन प्रेषित किया है।