
दरियापुर (सारण)-परसा विधान सभा के मानपुरा तथा टड़वा मगरपाल पंचायत के बाढ़ प्रभावित गाँव में सांसद प्रतिनिधि राकेश सिंह द्वारा दो नाव की सहयोग से डोर टू डोर खाद्य सामग्री का वितरण किया गया।राकेश सिंह ने कहा कि टड़वा मगरपाल तथा मानपुरा पंचायत के गाँव का बुरा हाल है।जन जीवन त्रस्त हो गया है।आवागमन के सभी रास्ते पूर्व रूप से बंद हो गई है। सांसद राजीव प्रताप रूडी के निर्देश पर बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को हर हाल में खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने का निर्देश है।जिसपर पहल करते हुए लगातार बाढ़ प्रभावित परिवार के बीच खाद्य सामग्री पहुँचाने का काम जारी रखा गया है।।राकेश सिंह ने जब तक बाढ़ का कहर जारी रहेगा तब तक खाद्य सामग्री वितरण रखने की आश्वसन दिया।बितरण में परसा के नगर अध्यक्ष शैलेश गिरी महामंत्री गाया सिंह रणधीर सिंह चंदन सिंह शामिल थे।




Recent Comments