दुर्गा दत्त पाठक की रिपोर्ट :-
लौरिया प्रखंड के गोनौली गाँव से सोमवार की शाम गौचरी (वैशाखवा) जा रही बारात की एक बोलेरो गाड़ी का पहिया लौरिया कैथवलिया पथ में बिजबनिया के समीप टूट गया जिससे गाड़ी गड्ढे में जा गिरी और ड्राइवर समेत चार लोगों की जान चली गई। प्रत्यक्षदर्शीयों के अनुसार ये हादसा ओवरटेकिंग के कारण हुआ। जिसमें गोनौली निवासी लक्ष्मण बैठा की मौत घटनास्थल पर ही हो गई तथा मोहन चौबे, झगरू कुशवाहा (ड्राइवर) तथा उनके पिता बाबूलाल कुशवाहा की मौत इलाज के दौरान गई। साथ ही सनोज बैठा (गंभीर हालत) केशव पाण्डेय व रामजी राम इलाजरत हैं। तथा उसी गाड़ी में बैठे नन्हें चौबे एवं गोलू बैठा बाल बाल बच गए।
विदित हो कि यह बारात गोनौली डुमरा पंचायत के पूर्व सरपंच शंकर राम के बेटे की थी जो गौचरी (वैशाखवा) जा रही थी। दिल को दहला देने वाली इस घटना से पूरे गांव में मातम का माहौल है, तथा हर आँख नम है। गाँव में जगह जगह ग्रामीण चर्चा कर रहे हैं कि *”लगन (मुहूर्त) में शादी भइल रहीत त अइसन घटना ना होइत, दिशासूल के कारण ई भइल ह”।* ग्रामीणो की आस्था के अनुसार यह शादी सनातन धर्म छोड़कर बिना मुहूर्त बौध धर्म के अन्तर्गत हो रही थी इसलिए ऐसा अपशकुन हुआ।
* मृतको तथा घायलो के परिजनो से मिलने पहुंचे वाल्मीकिनगर सांसद शतिसचन्द्र दुबे, घर घर घूमकर परिजनो को सांत्वना दिया तथा सरकारी एवं व्यक्तिगत हर संभव मदद करने का वादा किया साथ ही चालक बंधुओ को इस घटना से सबक लेकर ओवरटेकिंग को तौबा करने तथा सड़क नियमों का पालन करने की सलाह दी।





Recent Comments