बेतिया – गौनाहा:– *तीस लीटर देशी चुराई शराब जप्त कारोबारी फरार*

न्यूज इनपुट रामायण कुमार गौनाहा पं.चम्पारण बिहार :-
*पश्चिमी चम्पारण गौनाहा* शराबंदी के बाद बढी पुलिस की सक्रियता के कारण शराब कारोबारी शराब के साथ व शराबी शराब पिने के जुर्म मे लगातार पकड मे आ रहे है । इसी क्रम मे  सहोदरा थाना के द्वारा शराब एवं शराबियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान में आज गुरूवार 21/12/17 को लगभग 02:00 बजे दिन में बैरिया निवासी बॉर्डर यादव के घर के सामने रखे पुआल में एक पैतिस लीटर के प्लास्टिक के जरकीन में कुल तीस लीटर अवैध देशी चुलाई शराब जप्त किया गया है।हांलाकि कारोबारी शराब छुपा कर फरार होने मे सफल रहा ।
इसकी जानकारी देते हुए थाना प्रभारी कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि तीस लीटर अवैध देशी चुलाई शराब को यादव के घर के सामने पुआल से जप्त किया गया है ।वही शराब छिपा कर भागने में सफल हुए कारोबारी बॉर्डर यादव को नामजद किया गया है l इस संबंध मे कांड संख्या 100/17 धारा 30 (a) बिहार मद्यनिषेध और उत्पाद अधिनियम 2016 के अंतर्गत कांड दर्ज करते हुए कार्रवाई की जा रही है l