
पारस(सारण)-बनाकेरवा बांध से जोड़ने वाली निर्माणधीन मुख्य पथ पर बनाकेरवा काटा के समीप तीन स्थानों पर बाढ़ के तेज बहाव से पूरी तरह सड़क ध्वस्त हो गया।नहर पर स्थापित पुरानी पुल ध्वस्त होने के कगार पर है।जिससे पूर्ण रूप से यातायात बाधित है।मुख्य पथ बाधित होने से दर्जनों गाँव का घनी आबादी का एक दूसरे से संपर्क भंग हो गया है। रेवा घाट से सोनपुर गंडक नदी बांध से परसा मुख्यालय तथा परसा से सोनपुर जाने के लिए ग्रामीणों को काफी परेशानी झेलनी पड़ रही है।मुख्यपथ पर यातायात बाधित होने से ग्रामीणों को निजी नाव तथा फोम से निर्मित नाव के सहारे साइकिल,बाईक,आर्थिक खर्च उठा जान को जोखिम में डाल यात्रा करने को मजबूर है।ग्रामीणों ने कहा कि सड़क ध्वस्त होने से निजी राशि खर्च कर नाव के सहयोग से मुख्यालय जाना पड़ता है।काफी दूरी से बच के लिए ग्रामीण जिस तरह जान को जोखिम में डाल यात्रा करने पर मजबूर है। इस परिस्तिथि में कोई अनहोनी होने से इनकार नही किया जा सकता है।ग्रामीणों ने प्रसाशन द्वारा एक भी नाव उपलब्ध नही कराने पर क्रोध ब्यक्त किया।तथा सरकारी नाव की ब्यवस्था उपलब्ध कराने या सड़क की मरमति करा यातायात बहाल कराने की मांग किया।इस संबंध में जिला पार्षद प्रतिनिधि कमलेश राय ने बताया कि सोमबार को संबेदक कनीय अभियंता के साथ पहुँच टूटी सड़क और छतिग्रस्त पुल का निरीक्षण किया।जल्द ही पुल और सड़क मरम्मत करा यातायात बहाल होने की बातें कही।




Recent Comments