पटना। एलजेपी में जारी जंग के बीच वुधवार को चिराग पासवान ने मीडिया से कहा कि मै ही एलजेपी का राष्ट्रीय अध्यक्ष था और हूँ।उन्होंने एलजेपी में टूट के लिए जेडीयू की साजिश कहा और अपने चाचा पाशुपति नाथ पारस समेत पार्टी के पांच सांसदों को सुविधा की राजनीति करने का आरोप लगाते हुए बोला कि वे लोग संघर्ष के रास्ते पर चलना नही चाहते हैं ।पार्टी संविधान का हवाला देते हुए कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष पद तभी दूसरे को मिल सकता है जब अध्यक्ष का निधन हो जाये अथवा वो इस्तीफा दे दे।फिर भी तथाकथित राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने व बनाने को पार्टी के संविधान के खिलाफ बताया।उन्होंने कहा कि मै परिव्वार व पार्टी की बातों को सार्वजनिक नहीं करना चाहता था, लेकिन अब तथ्य रखना जरूरी हो गया था।उन्होंन कानूनी लड़ाई लड़ने की भी बात कही।इससे स्पस्ट हो गया कि अब पारिवारिक जंग में सुलह की गुंजाइश नहीं के बराबर है।