
इसुआपुर(सारण)-प्रधानमंत्री के महत्वाकांक्षी उज्ज्वला योजना के तहत श्वेता भारत ग्रामीण वितरक इसुआपुर के द्वारा 40 लाभार्थियों को मुफ्त गैस कनेक्शन दिया गया ।धर्मशाला परिषर में शिविर लगाकर लाभुकों को गैस सिलेंडर ,गैस चूल्हा,रेगुलेटर, पाइप आदि का वितरण किया गया ।पूर्ब प्रमुख कन्हैया सिंह पंचायत के उप मुखिया अशोक कुमार साह स्वेता भारत ग्रामीण वितरक के व्यवस्थापक धीरज कुमार के हाथों गैस वितरण किया गया ।मौके पर कामेश्वर सिंह,केश्वर नट,सोनू कुमार सिंह, प्रकाश सिंह, दिपक कुमार, मुनील दुबे सहित दर्जनों लोग मौजूद थे ।




Recent Comments