
सहेली के बारात में शामिल होने जा रही युवती के साथ मनचलों ने किया गैंगरेप,चार युवक आरोपित
#सुनसान बागीचे में चार मनचलों ने दिया घटना को अंजाम
परवेज़ अख्तर/सीवान ;
इन दिनों सीवान में अपराधिक घटनाओं में दिन पे दिन बेतहासा बढ़ोतरी हो रही है।कहीं गोली मार हत्या,कहीं छिनतई,तो कहीं धमकी देकर लेवी वसूलने,तो कहीं सभ्य व सम्भ्रान्त परिवार के पर्दा नसीं बहू -बेटियो के अस्मत लुटेने वाली घटना शामिल है।इसके बावजूद जिला प्रशासन आखिर खामोश क्यों बैठा हुआ है।यह अब आम लोग के समझ से परे है।सुसासन की राग अलापने वाली सरकार जहां एक ओर बेटी पढ़ाओ,बेटी बचाओ का नारा दे रही है तो दूसरी तरफ इस सुसासन सरकार में खुद बेटी का ये हश्र है।चौकानें वाली तो बातें ये है की कोई भी पीड़ित अगर किसी थाना में न्याय की उम्मीद लेकर जाता है।तो थाना में न्याय देने वाली चोला पहने बैठे पुलिस पदाधिकारी उसके आपबीती सुनने से पहले गाली-गलौज शुरू कर दे रहे है।जिससे पीड़ित परिवार वालों में और भय पैदा हो जा रहा है।पीड़ित परिवार वालों के मन में यह भावना उत्पन्न होने लग रही है की अब हम लोग न्याय की भीख मांगने जाये तो जाये कहाँ!उपरोक्त तथ्यों पर एक बिद्वान की लिखी हुई बातें सटीक बैठ रही है की “जब खुदा ही अपने रूठे हो तो दिल की जलन का क्या होगा,और जब बाग का माली दुश्मन हो तो अहले चमन का क्या होगा “? जिले में अपराध का ग्राफ दिन पे दिन बढ़ रहा है।आम लोगों में भय व दहशत का माहौल है।और जो सरकार के पुलिसकर्मी लोगों की हिफाजत में लगे हुए है।वो उलटे पीड़ित लोगों पर ही रौब जमा रहे है।इसके बावजूद जिले में बैठे वरीय अधिकारी के काँनों तक जूं नही रेंग रहा है।आखिर क्यों?बतादें की इसी कड़ी में जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के कसदेवरा गांव के प्रेमन टोला में दुस्साहसी मनचलों ने अपने सहेली के घर आई बारात में शामिल होने जा रही एक युवती को रास्ते में घेर कर पहले बहलाया-फुसलाया और बाद में दुस्साहसी मनचलों ने बगल के एक बागीचे में ले जा कर उसके साथ बारी-बारी से दुष्कर्म किया।युवती की हालत बिगड़ते देख मनचले वहां से रफू-चक्कर हो गए।किसी तरह युवती वहां से जान बचाकर भागी और अपनी आपबीती अपने परिजनों को सुनाई।बाद में परिजनों ने घटना को गम्भीरता से लेते हुए स्थानीय थाना पुलिस से न्याय की गुहार लगाई।तो पहले थाने में मौजूद पुलिस पदाधिकारी ने पीड़ित परिवार वालों को खूब डांट-फटकार लगाई।लेकिन पीड़ित द्वारा बार-बार गिड़गिड़ाने पर भी पुलिस उनकी नही सुनी गई।हार-थाक के पीड़ित परिवार के लोगों ने महिला थाना का सहारा लिया।महिला थाना पुलिस के जरिये पीड़िता को सीवान सदर अस्पताल लाया गया।बाद में महिला चिकित्सकों की टीम ने पीड़िता का मेडिकल जाँच की।प्रथम दृष्टया के जाँच में पीड़िता के साथ रेप की पुष्टि भी हुई।हालांकि महिला चिकित्सक इस मसले पर कुछ भी बताने से इंकार कर रही है।उधर उक्त घटना पूरे गाँव व आस-पास के इलाके में जंगल में लगी आग की तरह फैल गई है।लोग जितनी मुंह उतनी बातें कर रहे है।बाद में महाराजगंज थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा ने इस घटना की सुचना महाराजगंज डीएसपी को दी।जहाँ उनके निर्देश के आलोक में पीड़िता के लिखित आवेदन पर एक नामजद प्राथमिकी महिला थाना कांड संख्या 170/19 दर्ज कराई गई है।दर्ज प्राथमिकी में रमेश महतो (30)वर्ष, राहुल कुमार (17) वर्ष, राजा (18)वर्ष व सोनू (26) वर्ष को आरोपित किया गया है।रमेश, राहुल, राजा तीनों पड़ोस के ही बताये जाते हैं।जबकि सोनू छोटका टेघड़ा गांव का रहने वाला है।पुलिस आरोपियो के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।महिला थाना प्रभारी ने बताया की पीड़िता के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास किया जा रहा है।जल्द से जल्द सभी आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया जायेगा।वहीं थाना प्रभारी सह इंस्पेक्टर अनिल कुमार मिश्रा से रेप कांड के पीड़ितों को डांट-फटकार के मसले पर पूछा गया तो उन्होनें आरोप को बेबुनियाद बताया।




Recent Comments