
जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जयप्रभा सेतु की जर्जर स्थिति को लेकर बलिया मोड़ पर दिया धरना
मांझी(सारण) : जन अधिकार पार्टी के तत्वावधान में कार्यकर्ताओं ने जयप्रभा सेतु की जर्जर स्थिति को लेकर बलिया मोड़ पर धरना दिया। जिससे सेतु व एनएच 19 पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। करीब दो घण्टे तक सड़क जाम होने के कारण आवागमन ठप रहा। धरना को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि हाजीपुर से गाजीपुर एवं यूपी को बिहार से जोड़ने वाले जयप्रभा सेतु की हालत दिनों-दिन दयनीय होती जा रही है। पूल के ऊपर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढ़े बन गए हैं। ढ़लाई में प्रयोग किये गए रड बाहर निकल आये हैं। लोड पड़ने पर पूल हिलने लगता है। कई बार पूल पर दुर्घटनाएं हो चुकी है। लोक नायक जयप्रकाश बाबू की जन्म-स्थली सिताबदियारा में आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में इसी पुल से होकर सीएम से लेकर बड़े-बड़े राजनेता व आलाधिकारी पहुंचते हैं। मगर उन्हें इस महत्वपूर्ण सड़क व पूल की स्थिति दिखाई नही देती। आज तक इस पुल का विधिवत उद्घाटन नही हुआ और पूल जर्जर स्थिति में पहुंच गया। इसके लिए बिहार व यूपी की राज्य सरकारें, केन्द्र सरकार व पूल निगम सभी दोषी हैं। वक्ताओं ने कहा कि अगर जल्द मरम्मती की दिशा में कदम नही उठाया गया तो एक बड़ा आंदोलन खड़ा किया जाएगा। धरना को शदाब खान नुरुल अली तारकेश्वर सिंह पवन कुमार सिंह सुमित तिवारी आभाष यादव परवेज अली एवं अमित कुमार आदि लोग मुख्य से सम्बोधित किया। अध्यक्षयता युवा नेता सत्य प्रकाश सिंह द्वारा किया गया।




Recent Comments