रेल परामर्शदात्री समिति की बैठक में अबू ओसामा ने रखी विभिन्न समस्या
खगड़िया संसदीय प्रतिनिधत्व व सदस्य के रूप में शामिल हुए बैठक में
सिमरी बख्तियारपुर (सहरसा) Brajesh Bharti.
रेल मंडल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति कि एक बैठक शुक्रवार समस्तीपुर में आयोजित की गई। जिसकी अध्यक्षता रेल मंडल प्रबंधक आर के जैन ने किया। इस बैठक में सभी वरीय पदाधिकारियों सहित सभी सदस्य उपस्थित रहे।
बैठक मे खगडिया संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधत्व अबू ओसामा ने किया । बैठक मे रेल से जुड़ी विभिन्न मांगों को रखते हुये अबू ओसामा ने कहा कि सिमरी बख्तियारपुर आदर्श स्टेशन है परंतु यहाँ पुछताछ कार्यालय नही होने से यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। पीआरएस काउंटर को रविवार को भी खोलने के साथ इसकी कार्यअवधि बढ़ाने कि मांग किया। स्टेशन पर बैठने एवं पंखे कि भी मांग रखी गई ।
वहीं कोपडिया स्टेशन पर टिकट काउंटर के पास पानी जमा होने कि शिकायत कि साथ जनसाधारण एक्सप्रेस ट्रेन कि यहाँ ठहराव कि मांग की गई। धमहारा स्टेशन एवं बदला स्टेशन पर पेयजल और शौचालय कि मांग की गयी ।
साथ ही पुरबिया एक्सप्रेस एवं गरीब रथ के अलीगढ़ मे ठहराव कि मांग के साथ पुरबिया एक्सप्रेस मे पेन्टीकार कि सुविधा देने कि बात कही गई ताकि यात्रियों को लाभ मिल सके ।
अबू ओसामा ने मानसी से सहरसा के बीच रात्रि 2 बजे से सुबह 9 बजे के बीच एक ट्रेन चलाने कि मांग कि ताकि कॉलेज ,कचहरी ,अस्पताल एवं अन्य कार्यों के जाने वाले यात्रियों को सहूलियत मिल सके ।
सहरसा-बरौनी – सहरसा ट्रेन को पुन: चलाने कि मांग कि ।वहीं बरौनी – लखनऊ को सहरसा से चलाने कि मांग कि ।साथ ही धमहरा स्टेशन पर भी शेड, प्लेटफार्म विस्तार सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं कि मांग कि ।




Recent Comments