नगरा(सारण)। खैरा भट्टी मोड़ के पास सोमवार को रात्रि गश्ती के दौरान खैरा थाना पुलिस ने एक देसी कट्टा एवं एक जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया गया।खैरा थानाध्यक्ष से अनिमा राणा ने बताया कि रात्रि गश्ती ए एस आई सियाराम यादव रहे थे। तब तक नगरा के तरफ जा रहे दोनों युवकों को शक के आधार पर रोकने का प्रयास किया गया तो दोनों युवक भागने लगे पकड़ कर तलाशी ली गई तो उनके पास से एक देसी कट्टा और एक जिंदा कारतूस मिला । दोनों को मंगलवार के दिन जेल भेज दिया गया । उक्त अपराधी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बलगरहा निवासी होतीलाल राय के 19 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार एवं बसाढ़ी गांव निवासी रमेश पंडित का 19 वर्षीय पुत्र संजीत कुमार बताए जाते हैं। उनके पास से एक पल्सर बाईक भी जप्त किया गया है।