
सारण/मढ़ौरा: ग्राम पंचायत राज सलीमापुर के महादलित परिवारों के बीच समाजसेवी बच्चा कुमार सिंह के द्वारा आज बाढ़ एवं बारिश के वजह से परेशान परिवारों के बीच चूड़ा मीठा एवं बिस्किट का वितरण अपने निजी कोष से किया गया जिसमें महादलित परिवारों में खुशी देखी गई उनके द्वारा कहा गया कि अभी तक वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से लेकर इस बाढ़ जैसी आपदा में भी किसी भी जनप्रतिनिधि या सरकार के द्वारा उन्हें कोई सुविधा उपलब्ध नहीं कराया गया उनके सामने भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गई है ,क्योंकि उन्हें इस वैश्विक महामारी में कोई कार्य भी नहीं मिल पा रहा है जिससे वह अपने जीवका का निर्वहन कर सके अगर एक या दो सदस्य दूसरे प्रदेशों में भी काम करने वाले हैं उन्हें भी वहां काम नहीं मिल पा रहा है जिन्हें वहां भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है जिससे उनका परिवार चलाना मुश्किल हो गया है एक तरफ बारिश पानी के वजह से उनके घरों में पानी अंदर तक घुस गए हैं उन्हें रहने में काफी परेशानियों का सामना भी करना पड़ा है रोड पर रहने के लिए मजबूर है तो वहीं बारिश के पानी आने पर उन्हें अपना सर छुपाने के लिए जगह भी नहीं मिल पा रहा है,
इस अवसर पर वार्ड सदस्य रंजीत कुमार गुप्ता पंच विजय कुमार सिंह उपसरपंच दूधनाथ साह सामाजिक कार्यकर्ता अशोक कुमार सिंह अमित कुमार प्रमोद कुमार राम श्री प्रभु राम मुन्ना कुमार राम भी उपस्थित थे




Recent Comments