जिला फुटबॉल संघ की बैठक संपन्न
#परवेज अख्तर/सिवान ;
सीवान।जिला फुटबॉल संघ की कार्यकारिणी की एक बैठक अध्यक्ष उमाशंकर प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुई बैठक में सत्र 2019 -20 के लिए क्लब एव खिलाड़ियों के पंजीयन नवीनीकरण पर चर्चा हुई और सर्वसम्मति से खिलाड़ियों एवं क्लब के पंजीयन पर सहमति बनाकर निर्णय लिया गया कि खिलाड़ियों के स्थानांतरण की तिथी 10 जुलाई 2019 से 25 जुलाई तक निर्धारित की गई है।
क्लब एवं खिलाड़ियों का पंजीयन 26 जुलाई 2019से15 अगस्त 2010 तक निर्धारित की गई है जिला फुटबॉल संघ के सचिव मोहम्मद जावेद अशरफ खान ने बताया कि इच्छुक नाम एवं क्लब की खिलाड़ियों के बाद सिवान से प्रथम जिला पदाधिकारी के राय पाल लीग फुटबाल टूर्नामेंट का आयोजनअगर के अंतिम सप्ताह में शुरू किया जाएगा ।इस प्रतियोगिता में पंजीकृत लाभ ही भाग ले सकेंगे।
बैठक में मोहम्मद शाहिद उपाध्यक्ष सुभाष चंद्रा, राजेश पांडेय, सुधाकर तिवारी,डा मनोज कुमार सिंह, अनवारुल हक, हन्नान, सुरेश चौधरी ,बलिंदर चौधरी, रफी अहमद वसिर अहमद, साजन कुमार समेत कई लोग मौजूद थे।




Recent Comments