तरैया(सारण) 06.03.2020

प्रखंड के सरेया बसंत उतर टोला ब्रह्मस्थान परिसर में शुक्रवार को 24 घंटे का अखंड अष्टयाम को लेकर कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों महिलाएँ व युवतियाँ पिला-वस्त्र धारण कर अपने-अपने हाथों में कलश लेकर शामिल हुई। कलश यात्रा में श्रद्धा भक्ति के साथ इसुआपुर मुखिया संघ के अध्यक्ष संगम बाबा शामिल हुए।यज्ञस्थल से श्रद्धालु गाजे-बाजे,हाथी घोड़े के साथ भक्तिमय संगीत पर थिरकते हुए जय श्री राम की नारे लगाते निकले। जो कलश यात्रा शिव मंदिर पहुंची।जहां आचार्य के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी किया गया। उसके बाद 24 घंटे का अखंड अष्टयाम प्रारम्भ होते ही पूरा माहौल भक्तिमय बना हुआ है। कलश यात्रा में मुख्य यजमान शीला सिंह,धीरज सिंह,मिथलेश सिंह, प्रमोद तिवारी,मुकुल सिंह,रंजन सिंह, विक्की सिंह,अनिल सिंह, रामा रमन , राजू सिंह समेत सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्त शामिल थे ।