
सरिता देवी बनी दिघवारा प्रखंड की नई प्रमुख
दिघवारा(सारण): प्रखंड में नव पंचायत समिति सदस्यों ने पिछले दो जुलाई को अविश्वास प्रस्ताव पर बैठक आहूत करने के लिये आवेदन फिये गया था।मगर निर्धारित अवधि 15 दिनों तक प्रमुख द्वारा बैठक नही बुलाये जाने पर17 जुलाई को उप प्रमुख सुबेतरा खातुन द्वारा 25 जुलाई को बैठक कराने की तिथि निर्धारित की गई थी।परन्तु इसी बीच 24 जुलाई को पटना हइकोर्ट ने तत्काल प्रभाव से 25 जुलाई को होने वाला बैठक को स्थगित कर दिया।हइकोर्ट के द्वारा अगले आदेश तक रोक लगा दी गयी।इसके पश्चात 29 अगस्त को हइकोर्ट ने आदेश दिया कि 15 दिनों मतलब 12 सितंबर तक के अंदर बी डी सी की बैठक कराई जाए।मगर निर्धारित अवधि तक प्रमुख द्वारा बैठक का आयोजन नही किया गया।जिसके बाद उप प्रमुख सुबेतरा खातून द्वारा अविश्वाश प्रस्ताव लगाया गया और 15 अक्टूबर को तिथि निर्धारित किया गया जिसमें सरिता देवी को दिघवारा प्रखंड का प्रमुख बनाया गया।




Recent Comments