बैठक करते जदयू जिला अध्यक्ष,सचिव व कार्यकर्ता
———–
तनवीर आलम की रिपोर्ट 
——–
हसनगंज (कटिहार)
मुख्यमंत्री नितीश कुमार के सात निश्चय योजना के सफलता को लेकर राजवाड़ा पंचायत के पलटनिया में कार्यकर्ताओ द्वारा बैठक कर विचार विमर्श किया गया!जिसमें जिला जदयू अध्यक्ष संजीव कुमार श्रीवास्तव एवं जदयू जिला सचिव सह मनसाही प्रखंड सहित राजवाड़ा-रौतारा पंचायत के संगठन प्रभारी राजीव रंजन राय उर्फ पप्पू राय ने बताया की बिहार सरकार की शराब बंदी के फैसले के लाभ,घर-घर नल द्वारा जल, शौचालय,सड़क,बिजली आदि सात निश्चय के तहत होने वाली म्हत्वकांक्षी योजनाओं लाभ व सफलता को घर घर तक पहुंचाने को लेकर पंचायत स्तर पर बैठक की जा रही है!साथ ही लोक शिकायत के प्रचार प्रसार को लेकर पंचायत स्तर पर बैठक की जा रही है!जिसमे ग्रामीणों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सात निश्चय योजनाओं के लाभ से सम्बंधित जानकारी देते हुए संगठन के विस्तार पर जदयू कार्यकर्ता द्वारा  रौतारा पंचायत में बैठक आहूत की गई है!इस मौके पर महादलित प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मनोज कुमार ऋषि,जिला सचिव राजेश रजक,कटिहार प्रखंड अध्यक्ष प्रभाकर कर्ण,बबलू पांडे,मो सामूल,रामचंद्र मंडल,रौतारा पंचायत के पूर्व मुखिया प्रभात कुमार पोद्दार,रज्ज़ाक अली,गेंदालाल उराँव,मतीउर रहमान,निशार अहमद,सहदेव ऋषि सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थें!