
ट्रक के धक्के से बाइक सवार एक भाई की मौत, दूसरा जख्मी
सोनपुर (सारण) :सोनपुर-छपरा एनएच 19 पर परमानंदपुर के निकट तेज रफ्तार ट्रक के धक्के से बाइक पर सवार दो भाइयों में से एक की मौत मौके पर ही हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक रमेश राय हरपुरनंद निवासी लालबाबू राय का पुत्र था। वहीं गंभीर रूप से जख्मी रंजन कुमार को स्थानीय लोग इलाज के लिए ले गए। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने सोनपुर-छपरा एनएच को जाम कर दिया। सूचना पर पहुंची सोनपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक आक्रोशित लोग सड़क पर डटे हुए थे। मिली जानकारी के अनुसार हरपुरनंद निवासी लाल बाबू राय के पुत्र रमेश राय तथा रंजन कुमार गांव से बाइक से जैसे ही मुख्य सड़क पर पहुंचे कि एक तेज रफ्तार ट्रक ने उसकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद ट्रक चालक ट्रक सहित मौके से भाग निकला। इस घटना में रमेश की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रंजन कुमार बुरी तरह से जख्मी हो गया। इस घटना से आक्रोशित लोगों ने मुआवजा तथा दोषी के विरुद्ध करवाई की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।




Recent Comments