माँझी। केंद्र सरकार द्वारा लाए गए तीन कृषि कानून के विरोध में मांझी प्रखंड मुख्यालय पर शनिवार को मानव श्रृंखला बनाकर महागठबंधन के कार्य कर्ताओं एवं किसानों ने कृषि कानून का विरोध जताया। वही न भाजपा सरकार के खिलाफ मुर्दाबाद का नारा लगाया गया। मानव श्रृंखला बनाकर सरकार की नीतियों एवं किसान विरोधी बिल के खिलाफ अपनी नाराजगी जाहिर की गई। वक्ताओं ने कहा कि तालिबानी सरकार की मनमानी नहीं चलेगी। सरकार को किसान विरोधी तीनों बिल वापस लेना होगा। जब तक बिल वापस नहीं होगा किसान के समर्थन में चरणबद्ध आंदोलन जारी रहेगा।मानव श्रृंखला में दलन यादव सैफ रहमान सुखदेव यादव अफजल खान बिनय यादव सत्येंद्र यादव धनु यादव हरीनिवास गोस्वामी जावेद अयान शमीम खान आदि दर्जनों लोग मौजूद थे।