सरयू मेें डूबे युवक की खोज तीसरे दिन भी जारी

रिपोर्ट: परवेज अख्तर/सिवान ,दरौली (सिवान) : सरयू नदी के शिवालय घाट पर शनिवार को नहाने के
दौरान डूबे युवक उपेंद्र राम को स्थानीय गोताखोरों की मदद से
तीसरें दिन सोमवार को भी घंटों नदी मे प्रशासन खोजती रही, लेकिन
डूबे युवक का कहीं पता नहीं चल पाया। समाचार प्रेषण तक डूबे
युवक का खोजबीन जारी था। अंचलाधिकारी आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि
दूसरे दिन स्थानीय स्टीमर एवं गोताखोरों की मदद से दिनभर डूबे युवक
का खोजबीन किया गया, लेकिन पता नहीं चल पाया है।
उन्होंने बताया कि मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम के मदद से
डूबे युवक की खोजबीन कराई जाएगी। उनका कहना था कि एसडीआरएफ
की टीम बुलाने के लिए जिले के वरीय पदाधिकारियों को सूचित कर दिया गया है।
गौरतलब है कि शनिवार को डूबे युवक उपेंद्र राम (30) अपने मामा को
को खाने पहुंचाने गया था। उसके मामा नदी मे बन रहे पुल के निर्माण
कार्य मजदूरी करते हैं। खाना देने के बाद उपेंद्र शिवालय घाट के पास नहाने लगा।
नदी में पानी कम होने से नहाते-नहाते शिवालय घाट से करीब एक
किलोमीटर दूर गहरे पानी में चला गया और डूब गया।
—




Recent Comments