छपरा, 19 जुलाई।
राज्य के अपर पुलिस महानिदेशक अमित जैन के द्वारा सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक विनीत कुमार के नेतृत्व में जिला अतिथि गृह के सभागार समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिले के सभी पुलिस उपाधीक्षकगण सहित अन्य संबंधित पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। समीक्षा के दौरान जिले में विधि- व्यवस्था संधारण, अपराध नियंत्रण, लंबित कांडों के त्वरित निष्पादन, फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी, वारंट एवं कुर्की के निष्पादन, चुनाव संबंधी तैयारियों, जनशिकायतों के समयबद्ध निस्तारण तथा पुलिसिंग को और अधिक प्रभावी एवं जनोन्मुखी बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों की विस्तृत समीक्षा की गई।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने सभी पदाधिकारियों को अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई करने, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखने, गश्ती व्यवस्था को सुदृ ढ़ करने तथा आमजन के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए निष्पक्ष एवं गुणवत्तापूर्ण पुलिसिंग सुनिश्चित करने हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश दिए साथ ही उपस्थित सभी पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करते हुए कानून-व्यवस्था बनाए रखने तथा आमजन की सुरक्षा एवं सेवा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए।