शहर के चौक चौराहे एवं सार्वजनिक जगहों पर रहने वाले गरीब अब नहीं रहेंगे भूखा,हिंदू जागरण युवा मंच के द्वारा किया जा रहा है निःशुल्क भोजन का वितरण

बेतिया : शहर के चौक चौराहे एवं सार्वजनिक जगहों पर रहने वाले गरीब अब नहीं रहेंगे भूखा ।उक्त बातें नगर परिषद अध्यक्ष गरिमा देवी सिकारिया ने हिंदू जागरण युवा मंच के द्वारा आयोजित नि:शुल्क भोजन वितरण के दौरान मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कहीं। आगे श्री मती शिकारियों ने कहा कि इस मंच द्वारा चलाए जा रहे यह योजना काफी ही सराहनीय है और इस मंच को हमारा सहयोग निरंतर मिलता रहेगा ।मौके पर हिंदू जागरण युवा मंच सभी कर्मियों में पदाधिकारी मौजूद रहे।मुख्य अतिथि एवम आज की प्रायोजक सभापति गरिमा देवी सिकारिया के द्वारा mjk हॉस्पिटल के इमरजेंसी वार्ड के आस पास भोजन (जीरा राइस एवम छोले) का वितरण किया गया। साथ मे प्रभा पोद्दार, सुमन सिकारिया, पल्लवी जैन, आशा कायाँ, अनामिका सिकारिया इत्यादि ने सहयोग किया। सभापति द्वारा हिन्दू जागरण मंच के बीर बहादुर सिंह, (प्रांत मन्त्री),
नीरज मिश्रा (जिल्ला अध्यक्ष), आशुतोष कुमार बरनवाल (जिला महा मन्त्री),
मनीष कुमार पोद्दार (जिला मन्त्री) एवम विश्व हिंदू परिषद के सभी कार्यकर्ताओं को इतने अच्छे कार्य के लिए धन्यवाद दिया।