
मांझी(सारण)। प्रखंड क्षेत्र के दाउदपुर पंचायत के वार्ड नम्बर 8 में मुख्यमंत्री नल-जल योजना के अंतर्गत ग्रामीणों के निजी जमीन में पाइप बिछाने के दौरान ग्रामीणों ने विरोध करते हुए रोक लगा दिया। इस दौरान वार्ड सदस्य व ग्रामीणों के बीच जमकर हंगामा हुआ। वही वार्ड सदस्य ने स्थानीय थाना में सूचना देकर ग्रामीणों के उपर आरोप लगाया है। वही ग्रामीणों ने नल जल के प्रदेश प्रधान सचिव, जिलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी को वार्ड सदस्य के विरुद्ध उनके जमीन पर जबरन पाइप लाइन का कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने चारों तरफ से आने जाने का रास्ता अवरुद्ध करने के संबंध में आवेदन दिया है। बढ़ते तनाव को देखते हुए जिलाधिकारी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को जांच पड़ताल का आदेश दे दिया है। जानकारी मिलने पर मुखिया प्रमोद सिंह, पंचायत सचिव कृष्णानंद तिवारी व टेक्निकल जेई ने घटनास्थल पर पहुंच कर जांच पड़ताल की। ग्रामीणों का आरोप है कि वार्ड सदस्य 8 नम्बर मुहल्ला के चारो तरफ से रास्ता बंद कर दिया गया है। जबतक रास्ता का समाधान नही होता तब तक पाइप लाइन का काम नही होगा। दोनो पक्ष अपने मांग पर अडिग है। फिलहाल कोई निष्कर्ष नही निकलने के बाद जांच करने पहुंचे सभी लोग वापस चले गए।




Recent Comments