भेल्दी पंचायत में भाजपा ने चलाया सम्पर्क अभियान , सुनी ग्रामीणों की समस्याएं

परसा (सारण):शनिवार को परसा पश्चिमी मंडल क्षेत्र के भेल्दी पंचायत के लंगरपुरा गांव मे भाजपा कार्यकर्ता के द्वारा वार्ड सं0 6 एंव 7 में जनसम्पर्क अभियान के तहत ग्रामीणो के साथ विकासशील बैठक किया गया। बैठक का अध्यक्षता उपाध्यक्ष किसानमोर्चा जितेन्द्र सिंह एंव संचालन भाजपा नेता अनिल कुमार सिंह ने किया । साथ ही परसा पश्चिमी मंडल अध्यक्ष तुफान कुमार सिंह, जिला मंत्री बलिराम तिवारी,महामंत्री रामानुप शर्मा ने केन्द्र सरकार एंव स्थानीय सांसद राजीव प्रताप रुढ़ी के प्रयास से चल रहे जनकल्याकारी योजनाओ पर विशेष प्रकाश डालते हुए आमजन को हक दिलाने का वादा किया। बैठक मे सभी के समस्याओ को सुना गया और कुछ को निष्पादन भी किया गया। मौके पर मंडल मंत्री ई0 कपिलेश्वर शर्मा, युवामोर्चा महामंत्री दीपक कुमार सिंह, बुथ अध्यक्ष शशि कुमार, मुकेश जी,रामचन्द्र महतो रेखा देवी, निर्मला देवी,

उमेश जी आदि सम्मानित गणमान्य लोग उपस्थित थे।