सरपंच घायल
✍परवेज अख्तर/सिवान;
सिसवन (सिवान) : चैनपुर ओपी
के छितौली गांव में ट्रक के धक्के से नयागांव पंचायत के सरपंच सह राजद नेता हृदयानंद यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक सरपंच हृदयानंद यादव सोमवार की सुबह अपने गांव के उत्तर प्रतिदिन की भांति सिवान-सिसवन स्टेट हाईवे 89 के किनारे टहल रहे थे, तभी तेज गति से आ रहे एक ट्रक ने उन्हें धक्का मार दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने बताया कि उनके सिर में गंभीर चोट लगी है।




Recent Comments