मांझी। बुधवार की सुबह मांझी चट्टी पर मांझी ताजपुर तथा सिताब दियारा से जुड़े लगभग डेढ़ दर्जन अखबार विक्रेताओं के बीच पूर्व जिला पार्षद धर्मेन्द्र सिंह समाज ने राहत स्वरूप खाद्यान्न के पैकेट का वितरण किया। मौके पर मुख्य वितरक राजेश गुप्ता एएसआई संतोष गुप्ता समाजसेवी कृष्णा सिंह पहलवान सुभाष सिंह गायक दिवाकर सिंह तथा रामलाल चौधरी आदि अनेक लोग उपस्थित थे।