शव पहुंचते ही मचा कोहराम

✍परवेज अख्तर/सिवान;
बसंतपुर (सिवान) : बसंतपुर थाना क्षेत्र के सिपाह निवासी बादशाह अंसारी के पुत्र आरिफ उर्फ मजरुल हक की मौत सोमवार को सारण जिले के मशरख थाना क्षेत्र के बनसोही गांव में सड़क दुर्घटना में हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
छपरा सदर अस्पताल भेज दिया। वहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। इस घटना की खबर मिलते ही काफी संख्या में ग्रामीण वहां एकत्रित हो गए।