सरकारी सहायता राशि शीघ्र देने का विधायक ने दिया रिविलगंज सीओ को निर्देश

छपरा . जिले के रिविलगंज थाना क्षेत्र के दक्षिणवारी चक्की पंचायत बैजू टोला के काली मंदिर के पास पानी में डूबकर दो बच्चों की मौत हो गई थी.इस घटना के संबंध में मिली जानकारी पर विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने मौक़े पर पहुँच कर शोक संतृप्त परिवार से मिलकर सांत्वना प्रदान की.स्थानीय ग्रामीणों ने बताया की मृतक बैजू टोला निवासी शिवकुमार राय का 12 वर्षीय पुत्र अर्जुन कुमार तथा योगेंद्र राय का 14 वर्षीय पुत्र नीरज कुमार था.विधायक ने परिजनों से विस्तृत जानकारी ली इस दौरान ग्रामीणों ने बताया की बच्चे स्नान करने निकले थे लेकिन देर शाम तक जब घर नहीं आए तो काफी खोजबीन के बाद स्थानीय लोगों के सहयोग से पानी में डूबे बच्चों के शव को निकला गया.
इस दौरान विधायक डॉ सी एन गुप्ता ने दूरभाष पर रिविलगंज सीओ से बात की और स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा की जितना जल्दी हो सके पीड़ित परिवार को सरकारी सहायता राशि उपलब्ध कराये और इसकी सूचना मुझे दे.
विधायक ने कहा की ये काफी ह्रदय विदारक घटना है,भगवान पीड़ित परिवार को सहन शक्ति प्रदान करें.इस दौरान विपिन सिंह,पूर्व पार्षद अजित कुमार सिंह,विनोद सिंह,उपमुखिया रामजी सिंह उपस्थित थे.