
तरैया के पचभिण्डा में भोजपुरी कलाकारों के सम्मान में समारोह आयोजित
# धर्मेन्द्र कुमार/तरैया (सारण) :
प्रखंड के पचभिण्डा गाँव मे भोजपुरी कलाकारों का जमावड़ा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर लगा।बीडीसी प्रतिनिधि ठाकुर विनोद राय की अध्यक्षता में भोजपुरी सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।जिसमें मुजफ्फरपुर जिले से आये भोजपुरी के चर्चित हिट फिल्मों के कलाकार गोपाल राय ने शिरकत किया।गोपाल राय भोजपुरी फिल्मों में आजकल दिनेश लाल निरहुआ,पवन सिंह,खेसारी लाल जैसे स्टार कलाकरों के पिता का रॉल करते है।उन्होंने यूपी सरकार पर बिहारी कलाकरों के साथ भेदभाव करने तथा दोहरी नीति पर क्षोभ प्रकट करते हुए कहा कि आज यूपी सरकार कह रही है कि जो भी फिल्म यूपी में शूटिंग होंगे उनमें यूपी के ही कलाकर होने चाहिए।यूपी में अगर बिहारी भोजपुरी कलाकर फिल्म बनाते है तो उन्हें कोई सबसिडी नहीं दी जायेगी।यूपी में शूटिंग करने वही कलाकर आयेंगे।जिनके पास यूपी का आधार कार्ड होगा।गोपाल राय ने दुख व्यक्त करते हुए कहा कि हाल ही में उन्हें दिनेश लाल यादव के साथ यूपी के आजमगढ़ में फिल्म शूटिंग का कार्यक्रम तय हो गया था।लेकिन जब घर से निकल रहे थे तो डायरेक्टर का फोन आया कि आपके पास यूपी का आधारकार्ड नही है इसलिए मत आइए अब यूपी में नियम बदल गया है।1980 के दशक में गोपाल राय फिल्म जगत में प्रवेश किये और उनका पहला फिल्म गंगा किनारे मोरा गाँव रे में निगेटिव रॉल किया।फिर डीडी-01 और जी टीवी के दर्जनों सीरियल में काम किया।उसके बाद पिया के प्यारी,छुरी खनकी बिंदिया चमकी,मैं तुलसी तेरे आँगन की,पिया के गाँव,बैरी कँगना,जिदी आशिक जैसे फिल्मों में अभिनय से अपनी लोहा मनवा चुके है।




Recent Comments