
मांझी(सारण) । मांझी प्रखंड में पैक्स अध्यक्ष के चुनाव के लिए सोमवार को नामांकन की प्रक्रिया शुरू होगी। लेकिन सम्भावित प्रत्याशियों ने नामांकन के पूर्व ही चुनाव प्रचार अभियान का श्री गणेश कर दिया है। सम्भावित प्रत्याशियों द्वारा मतदाताओं के दरवाजे पर पहुंच कर आशीर्वाद पाने की होड़ सी लगनी शुरू हो गई है।

कौरु धौरु पैक्स की संभावित प्रत्यासी आशा देवी ने रविवार को महिलाओं की टोली के साथ मझनपुरा गांव में घर घर जाकर मतदाताओं का आशीर्वाद मांगा। उनके साथ उनके पति पुरुषोत्तम सिंह सहित अन्य कई लोग जनसम्पर्क में उनके साथ थे। उधर निवर्तमान पैक्स अध्यक्ष बीरेन्द्र कुमार सिंह ने अपने दर्जनों समर्थकों के साथ गुर्दाहाँ कला गांव में जन सम्पर्क अभियान चलाया। पिछले एक पखवाड़े से उनका चुनाव प्रचार अभियान अनवरत जारी है। मालूम हो कि कौरु धौरु पैक्स के सभी सात गांवों में मतदाताओं की कुल संख्या 2092 है। जबकि प्रत्याशियों की संख्या नामांकन के बाद ही स्पष्ट हो पाएगी।




Recent Comments