
मांझी(सारण) : शनिवार की रात मांझी थाना क्षेत्र के ड्यूमाईगढ़ गांव निवासी सत्येन्द्र सिंह के खलिहान में रखे डेढ़ सौ बोझा धान में शरारती तत्वों ने आग लगा दी। आग लगने के कारण सभी बोझे जलकर राख हो गए। श्री सिंह ने मांझी के सीओ तथा दिलीप कुमार तथा थानाध्यक्ष नीरज कुमार मिश्रा को घटना की सूचना दी है। साल भर के परिश्रम से उपजाई गई फसल जलाने से उक्त किसान के परिजनों में आक्रोश तथा मायूसी का माहौल है। घटना की सूचना पाकर पहुंचे जदयू नेता सुनील सिंह निरंजन सिंह तथा गुड्डू सिंह ने घटना पर दुख जताया तथा।




Recent Comments