एकमा के नये थानाध्यक्ष होंगे अजय कुमार मिश्रा, अमिता सिंह को जलालपुर की कमान
दैनिक खोज खबर डेस्क, सारण
सारण एसपी हरकिशोर राय ने एकमा व जलालपुर के थानाध्यक्ष का तबादला कर दिया। जलालपुर की नई थानाध्यक्ष अमिता सिंह को बनाया गया है जबकि एकमा के नए थानाध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा होंगे।
सारण एसपी हरकिशोर राय ने बुधवार की देर संध्या इन पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुवे इन्हें 24 घण्टे के भीतर योगदान करने का निर्देश दिया है।
एकमा में बतौर थानाध्यक्ष कार्यरत अनुज कुमार सिंह को दरियापुर का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है जबकि नगर थाने में पदस्थापित अरविंद कुमार को खैरा का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है।

आपको बता दे कि खैरा व दरियापुर के थानाध्यक्ष को एसपी हरकिशोर राय ने कर्तव्यहीनता के कारण बुधवार को निलंबित करते हुए लाइन हाजिर किया था।
जलालपुर थाने में पदस्थापित की गई अमिता सिंह जलालपुर की पहली महिला थानाध्यक्ष होंगी। वे महिला थाना छपरा में बतौर महिला थानाध्यक्ष अपनी सेवा पूर्व में दे चुकी हैं।