समान काम समान वेतन मामले मेंं सुप्रीम कोर्ट मेंं आज नही हो सकी बहस पूरी , बहस कल भी रहेगी जारी

#दिग्विजय सिंह बब्लू /डोरीगंज :
डोरीगंज(सारन)-:
“”””””””””
सुप्रीम कोर्ट दिल्ली मे नियोजित शिक्षको के समान काम समान वेतन की सुनवाई मे मात्र 9 मिनट की बहस ही हो पाई।लंच के पहले सुनवाई नही हो सकी लंच के बाद शुरू हुई भी तो बहुत कम समय के लिए।मंगलवार को हुई बहस मे सरकार के वकील श्याम दिवान को ही बोलने का मौका मिला।सरकारी वकील ने कहा कि बिहार सरकार शिक्षा का विस्तार करना चाहती है ऐसे मे नियोजित शिक्षको को समान काम समान वेतन सरकार देने मे असमर्थ है।वही बिहार पंचायत नगर प्रारंभिक शिक्षक संघ ( मूल ) के प्रदेश सचिव सह जिलाध्यक्ष राकेश कुमार सिह ने कहा कि सरकार कोर्ट का समय जाया कर रही अपने वकीलो द्वारा व्यर्थ की दलील दे रही है और सरकारी खजाने के सांथ नियोजित शिक्षको को भी कडोरो रूपये को सुप्रीम कोर्ट के नाम पर बर्वाद करने पर तुली है । श्री सिह ने कहा की हम हर हाल मे शिक्षको को जीत दिलायेंगे।पटना उच्च न्यायालय मे हमारे संघ के प्रदेश महासचिव केशव कुमार ने 2012 मे ही समान काम समान वेतन का मामला दर्ज कराई और उच्च न्यायालय पटना ने हमे एडियर सहित समान काम के बदले समान वेतन देने का आदेश दिया।लेकिन सरकार हमे सर्वोच्च न्यायालय मे लाकर खरा कर दिया। अगली सुनवाई बुधवार आठ अगस्त को होगी। हमारे संघ की ओर एन के मोदी के अलावे पूर्व केन्द्रीय वित्त मंत्री पी चिदंबरम भी बहस करेंगे। बहस के दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूरण कुमार व प्रदेश उपाध्यक्ष जयंत कुमार कोर्ट मे उपस्थित थे।