सीवान में 13 अगस्त को शहीदों के याद में आयोजित होगा राष्ट्रीय कवि सम्मेलन 
✍परमार डाॅट काॅम : सीवान 

सन् 1942 के अंग्रेजों  भारत छोड़ो आन्दोलन के दौरान सीवान में शहीद हुए तीन अमर शहीदों व आजादी की लड़ाई में अपना बलिदान देने वाले सीवान के  अन्य 14 शहीदों के याद में आगामी सोमवार 13 अगस्त को सीवान की सामाजिक संगठन राष्ट्रीय युवा जन जागरण सेवा संस्थान द्वारा सीवान  शहर के शहीद सराय के परिसर में  शहीद परिजन  सम्मान समारोह  सह राष्ट्रीय  कवि सम्मेलन आयोजित किया जाएगा । उक्त कार्यक्रम के  सफल आयोजन हेतु बुधवार को शहर के  सूरज मैरिज हॉल में अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त  कवि सुनील कुमार तंग उर्फ तंग इनायत पूरी की अध्यक्षता में एक बैठक  संपन्न हुई। बैठक को संबोधित करते हुए कवि श्री तंग जी ने बताया यह कवि सम्मेलन सीवान  शहर में ऐतिहासिक होने वाला है जिसमें दिल्ली से राष्ट्रीय कवि गजेंद्र सोलंकी दूसरे राष्ट्रीय कवि  शशिकांत यादव जो देवास मध्य प्रदेश , शैलेंद्र मधुर इलाहाबाद से  चेतना पांडे लखनऊ उत्तर प्रदेश, राधेश्याम भारती इलाहाबाद, डॉक्टर कलीम कैसर गोरखपुर उत्तर प्रदेश व भूषण त्यागी वाराणसी के धरती से आकर सीवान  के शुद्धि श्रोताओं में राष्ट्रभक्ति चेतना जागृत करने वाले हैं। बैठक को संबोधित करते हुए कार्यक्रम के संयोजक पूर्व नगर पार्षद देवेंद्र गुप्ता ने बताया 13 अगस्त 1942 में तत्कालीन जुबली सराय वर्तमान शहीद सराय तीन अमर शहीद छठु गिरी बच्चन प्रसाद एवं झगडू शाह के नाम पर नव निर्मित द्वार एवं शहीद स्तंभ के सुंदरीकरण का उद्घाटन बिहार सरकार के पर्यटन मंत्री सह जिला के प्रभारी मंत्री  प्रमोद कुमार करेंगे।
बैठक का संचालन डॉ अमित कुमार ने किया , वही  धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार  नवीन सिंह परमार किया। इस मौके पर मनोरंजन कुशवाहा,  अभय कुमार सिन्हा, शिवजी जायसवाल ,संजीव कुमार, राजेश श्रीवास्तव, आदित्य पाठक ,रवि रंजन श्रीवास्तव ,सुशील सोनी, राजेश कुमार ,संजय सोनी ,धनु यादव ,अवधकिशोर कुशवाहा, जयनाथ ठाकुर ,कमलेश सिंह ,नंद जी प्रसाद ,शत्रुधन प्रसाद श्रीवास्तव इत्यादि लोगों ने बैठक में भाग लिया।