रविवार की सुबह स्कुटी सवार शिक्षिका ट्रेक्टर की चपेट में आ गई थी
समस्तीपुर से निभा कुमारी/धर्मेन्द्र कुमार की रिपोर्ट
समस्तीपुर जिला अंतर्गत विभूतिपुर प्रखंड के सिंघिया घाट स्थित पंचवटी चौक पर हुई सड़क दुर्घटना में जख्मी महिला शिक्षिका मुन्नी देवी की मौत पटना ले जाने के क्रम में रास्ते में हो गई।
ज्ञात हो कि आज सुबह 8:00 बजे के करीब विभूतिपुर थाने के सिंघिया घाट स्थित पंचवटी चौक पर एक स्कूटी सवार महिला मुन्नी देवी जो ट्रैक्टर के चपेट में आने से बहुत बुरी तरह से जख्मी हो गई थी, स्थानीय लोगों की मदद से उसे विभूतिपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया था ,जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने समस्तीपुर रेफर कर दिया था। जब परिजनों ने उसे लेकर समस्तीपुर पहुंचे तो वहां से भी रेफर कर दिया गया था ।और पटना ले जाने के क्रम में महिला की मृत्यु हो गयी।
विभूतिपुर थाने के गंगोली मंदा गांव निवासी लक्ष्मी रजक के 45 वर्षीय पत्नी के रूप में उनकी पहचान की गई है ।थानाध्यक्ष ने शव को अपने कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए समस्तीपुर भेज दिया है ,वहीं उन्होंने कहा कि आगे की कार्रवाई की जाएगी।




Recent Comments