पूर्व कोशी तटबंध के कबीरा बाजार की घटना
सिमरी बख्तियारपुर(सहरसा) से ब्रजेश भारती की रिपोर्ट:-
पाकिस्तान से लाई गई बहुचर्चित गीता के कौन पिता से चर्चा में आया सिमरी बख्तियारपुर अनुमंडल के सलखुआ प्रखंड के पूर्वी कोशी तटबंध के अंदर स्थित कबीरा धाप बाजार निवासी जर्नादन महतो परिवार के घर शनिवार की रात अज्ञात चोरों ने हाथ साफ कर दिया है।
इस चोरी की घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार रात कबिराधाप बाजार में स्थित जर्नादन महतो के पुत्र बलराम महतो के बलराम टेलर में बांस की टट्टी को तोड़ कर चोर दुकान में घुस गये और और दुकान में रखे दो सिलाई मशीन, एक सोलर प्लेट, एक सोलर बैट्री, एक पंखा और एक आयरन सहित कई सामानों पर हाथ साफ कर लिया। बलराम महतो ने बताया कि रविवार अहले सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो टट्टी टुटा हुआ था और दुकान के अंदर रखे सभी सामान गायब थे।वही घटना के संबंध में पूछे जाने पर चिड़ैया ओपी अध्यक्ष राजीव लाल पण्डित ने बताया कि वह अभी छुट्टी पर है।यहाँ यह बता दे  कि बलराम महतो धाप निवासी जनार्दन महतो के पुत्र है। जनार्दन महतो ने ही भारत से पाकिस्तान भटक कर चली गई गीता को अपनी बेटी हिरा बताया था। हाई वोल्टेज ड्रामा के बाद जर्नादन महतो का पुरा परिवार नई दिल्ली स्थित विदेश मंत्रालय गया जहां जर्नादन महतो ने पाकिस्तान से लाई गई गीता को अपनी खोई बेटी हीरा बताया लेकिन डीएनए मिलान के बाद गीता का डीएनए मिलान नही हो पाया।
फोटो – इसी दुकान में हुई चोरी