कलश शोभा यात्रा
#परवेज अख्तर/सिवान;
दारौदा (सिवान) : प्रखंड के पीपरा गांव स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर के परिसर में आयोजित दो दिवसीय शिव प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ को लेकर बुधवार को आचार्य सुरेंद्र तिवारी के नेतृत्व में हाथी-घोड़ें, बैंड बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश जलयात्रा में शामिल महिला एवं पुरुष श्रद्धालु भक्त पीले वस्त्र धारण कर माथे पर कलश लिए नंगे पांव पांच किलोमीटर की दूरी तय कर रामजानकी मंदिर घाट पर पहुंचे जहां वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ जलभरी की गई। जलभरी कर श्रद्धालु भक्तगण वापस यज्ञ स्थल पर पहुंचेे। आयोजनकर्ता सदस्य देवकांत राय ने कहा कि महायज्ञ के मौके पर अनेक संत, महात्मा, विद्वान पंडितों के द्वारा प्रवचन रामलीला एवं अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।




Recent Comments