समस्तीपुर:छात्र संगठन आइसा ने निकला प्रतिरोध मार्च
##न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू

समस्तीपुर
समस्तीपुर छात्र संगठन आइसा ने समस्तीपुर काॅलेज समस्तीपुर परिसर से प्रतिरोध मार्च निकाला जो नारे लगाते हुए काॅलेज के समक्ष मुख्य मार्ग पर मार्च सभा में बदल गया। जिसकी अध्यक्षता काॅलेज आइसा नेत्री मनीषा कुमारी ने की। बता दें की पीजी में शुल्क वृृद्धि, मोतीहारी में प्रोफेसर पर हमला, दिल्ली में आइसा नेता पर हमला, बीहिया में महिला को नंगा धूमाने, सासाराम में स्कूली छात्रा से रेप व हत्या, नालंदा में दुष्कर्म में असफल होने पर महिला को जिंदा जलाने आदि की बर्बर घटना के खिलाफ आज छात्र संगठन आइसा के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने हाथों में झंडे, बैनर, नारे लिखे तख्तियां लिए विरोध मार्च निकाला।मौके पर सभा को संबोधित प्रिति कुमारी, काजल कुमारी, श्वेता कुमारी, कन्हैया कुमार, छात्रसंघ के नेता मनीष कुमार, जिला अध्यक्ष सुनील कुमार समेत अन्य आइसा नेताओं ने संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि मात्र साढ़े चार साल की सरकार में देश को गृह युद्ध में धकेल दिया गया है। संविधान की धज्जियाँ उड़ाई जा रही है। वहीँ प्रगतिशीलता की बात करने पर छद्म धर्मावलंबी द्वारा हमला करबाया जा रहा है। इस स्थिति के लिए दोनों सरकार समान रुप से जिम्मेवार है। नेताओं ने इस मौके पर कुलपति से मांग किया कि पीजी नामांकन शुल्क में वृद्धि वापस लिया जाए, पार्ट-3 के अंक-पत्र निर्गत किए जाने तक पीजी में नामांकन बंद किया जाय अन्यथा आंदोलन तेज किया जाएगा। अंत में प्रधानमंत्री का पूतला फूंककर विरोध जताया गया है।




Recent Comments