
समस्तीपुर : विभूतिपुर में घर में घूसकर युवती के साथ दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार
रिपोर्ट:केशव बाबू
विभूतिपुर(समस्तीपुर)थाना क्षेत्र के एक गांव में घर घुसकर एक युवती के साथ बलात्कार की वारदात हुई है।आरोपी को विभूतिपुर में रविवार रात्रि की है।इस संबंध में स्थानीय थाना परिसर में सोमवार को पीसी आयोजित कर रोसडा डीएसपी अरूण कुमार दुबे ने पत्रकारों को जानकारी दी है।उन्होंने बताया कि रविवार रात घर के बगल के एक युवक ने उस समय घर में घुसकर बलात्कार की घटना को अंजाम दिया,जिस समय पीड़िता के परिवार के पिता एक शादी में बारात गए थे।वही पीड़िता की बहन दूसरे कमरे में सो रही थी।आरोपी युवक घटना को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।जब पीड़िता की बहन ने कमरे में आकर देखा तो पीड़ित लड़की खून से लथपथ पड़ी हुई थी।इसकी सूचना पीड़िता की बहन ने परिजनों को दी।फिर स्थानीय पुलिस को इसकी सूचना दी गई।सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंचकर पुलिस ने पीड़िता को विभूतिपुर पीएचसी में भर्ती कराया।जहां से प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसे सदर अस्पताल समस्तीपुर रेफर कर दिया।इस वारदात को ले स्थानीय थाना परिसर में पीसी का आयोजन कर एसडीपीओ अरुण कुमार दुबे ने बताया कि बलात्कार के आरोपी कमलेश कुमार उर्फ मटिया तेल को विभूतिपुर पुलिस त्वरित कार्यवाही करते हुए उस समय गिरफ्तार किया,जब वह दिल्ली भागने के लिए सिंघिया घाट रेलवे स्टेशन गया था।स्थानीय पुलिस ने सिंघिया घाट स्टेशन के निकट से उसे गिरफ्तार कर लिया। वही संबंधित मामले की जानकारी देते हुए महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि महिला थाना समस्तीपुर में 26/19 दर्ज कर ली गई है।थाना परिसर में पीसी के दौरान थानाध्यक्ष कृष्ण चंद्र भारती, पुलिस पदाधिकारी कैलाश प्रसाद सिंह ,योगेंद्र प्रसाद सिंह सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।




Recent Comments