विजय कुमार शर्मा बगहा प,च,बिहार

बगहा(प0च0) शनिवार की सुबह तेज रफ्तार बाइक सवार नगर स्थित पियाजो एजेंसी के समीप गड्‌ढे में उछलकर बाइक से गिर गया। हादसे में बाइक चालक के पत्नी बुरी तरह घायल हो गयी। समाचार के मुताबिक जानकारी के अनुसार बगहा- बेतिया एनएच 727 मुख्य सड़क के पियाजो एजेंसी के पास गड्ढे होने से नयगांवा, योगापट्टी निवासी दिनेश साह की पत्नी सोनी देवी 25 वर्षीय ने अपने पति दिनेश साह के साथ ससुराल बाइक से जा रही थी। इसी दौरान सड़क के बीच बने गड्‌ढे में बाइक अनियंत्रित हो गई। और पति- पत्नी सहित तीन बच्चे सड़क पर गिरे जिसमें पति व बच्चे तो सुरक्षित है लेकिन पत्नी सोनी देवी बुरी तरह घायल हो गयी। वही उस समय सहारा देने के लिए कोई सामने नहीं आ रहा था ना ही कोई सवारी या ऑटो चालक रुकने को तैयार था। उक्त मौके पर पहुँचे आज अख़बार एवं भारत न्यूज टीवी के पत्रकार सुशील कुमार सोनी व हिंदुस्तान समाचार के पत्रकार दिवाकर कुमार ने टेम्पू रोकवाकर घायल महिला को अनुमंडलिय अस्पताल भेजवाया। वही महिला को सिर में गहरी चोट आने से डाक्टरों ने अटैटमेंट उपरांत घायल महिला को बढिया उपचार के लिए बेतिया सदर अस्पताल रेफर कर दिया।