सारण:नशे में धुत युवक को पुलिस किया गिरफ्तार
बनियापुर (सारण)
बनियापुर मेले में शराब के नशे में धुत एक युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर जांच के लिए छपरा भेज दिया है। गिरफ्तार युवक की पहचान सिवान जिला के भगवानपुर थाना क्षेत्र के पंकज कुमार के रूप में किया गया है।
बताया जाता है कि उक्त युवक बनियापुर मेले में शराब के नशे में धुत होकर आम लोगों के साथ दुर्व्यवहार कर रहा था। जहां से पुलिस व सीओ की गाड़ी गुजर रही थी। जिस युवक पर जब सीओ ललन प्रसाद सिंह की नजर पड़ी तो पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया। जिसे थाना लाया गया। और उसे माउथ ऐनलाजर मशीन से जांच करने के लिए छपरा भेज दिया गया है। थाना अध्यक्ष ज्वाला सिंह ने बताया कि जांच के बाद युवक को जेल भेजा जाएगा।




Recent Comments