
सारण :राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ भव्य स्वागत
दिघवारा(सारण)
प्रखण्ड क्षेत्र के सितलपुर बाजार पर स्थानीय सैकड़ो भाजपा कार्यकर्ताओ ने भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महामंत्री श्री अरुण सिंह को पटना से छपरा जाने के कर्म में गाजे- बाजे के साथ फूल माला पहना क़र जोरदार तरीके से स्वागत किया।राष्ट्रिय महामन्त्री के साथ भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष लालबाबू प्रसाद भी थे उनका भी स्वागत कार्यकर्ताओ ने फूल माला पहना कर किया। भजपा कार्यकर्ताओ ने बताया की स्थानीय सांसद सह केंद्रीय मंत्री श्री राजीव प्रताप रूडी ने निर्देश दिया था की माननीय राष्ट्रीय महामन्त्री जी का स्वागत भव्य तरीके से करना है उसी क्रम में कार्यकर्ताओ ने गाजे -बाजे के साथ फूल माला पहना कर उनका स्वागत किया।स्वागत समारोह में भाजपा राज्य परिषद सदस्य राकेश सिंह,भाजयुमो अध्यक्ष संजीव कु सिंह,जिला परिषद प्रतिनिधि मनीष दुबे ,बबलू सिंह ,दिनेश कु सिंह,चन्दन कु सिंह,अजित कु सोनु सहित सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित थे।
———–
न्यूज इनपुट-अजित कु सोनू




Recent Comments