चिकित्सक व पति फरार,नहीं हो सकी गिरफ्तारी।
#परवेज़ अख्तर/सिवान-
ससुराल वालों के साथ मिलकर विवाहिता को बेहोश कर उसके गर्भाशय से छेड़छाड़ कर निसंतान बनाने का एक मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में पीड़िता ने एसपी से मिलकर चिकित्सक और उसके पति को गिरफ्तार करने की मांग की है। यह मामला 2017 का है। इस मामले में पीड़िता ने भगवानपुर थाना में ससुराल वालों को आरोपित करते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। वहीं पुलिस ने जब इस मामले की जांच की तो अनुसंधान के क्रम में पाया था कि पीड़िता द्वारा दिए गए आवेदन में लगाए गए आरोप सही थे और पीड़िता के गर्भाशय से छेड़छाड़ करने वाले चिकित्सक को अप्राथमिक अभियुक्त बनाया था और उसकी गिरफ्तारी के आदेश दिए थे। इस मामले में आरोपित सात में छह लोगों ने हाईकोर्ट से जमानत ले ली, लेकिन कांड के मुख्य आरोपित पियुष कुमार और चिकित्सक एस कुमार अभी भी फरार चल रहे हैं। इस मामले में पीड़िता नेहा ने अपने पिता संग शुक्रवार को एसपी नवीन चंद्र झा के कार्यालय पहुंच कर न्याय की गुहार लगाई और आरोपितों को गिरफ्तार करने की मांग की। मामले में एसपी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तारी के लिए संबंधित थाना को आदेश दिया।




Recent Comments