अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रखंड राजद अध्यक्ष बने नौशाद
पानापुर(सारण)पार्टी को संगठित एवं सशक्त बनाने के उद्देश्य से राजद के अल्पसख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मन्नान खान ने प्रखंड के रसौली गांव निवासी युवा नेता नाशौद आलम को पानापुर का प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि नाशौद आलम कर्तव्यनिष्ठ, इमानदार तथा लोकप्रिय युवा नेता हैं ।इनके नेतृत्व में पार्टी संगठन को मजबूती मिलेगी एवं  साथ हीं युवाओं की राजद में सहभागिता बढ़ेगी। पार्टी के द्वारा के आलम के मनोनयन पर पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल राय,सिपाही मिया,मोसिम मिया,कलाम मिया,अफराज आलम आदि ने  खुशी का इजहार किया है।