छपरा: सोनपुर प्रखंड के गोविन्द चक स्थित जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान (डायट) स्थित कोरेंटाइन कैम्प के तीन व्यक्तियों के कोरोना वाइरस से संक्रमित होने की सूचना पर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के निर्देश के आलोक में जिला शिक्षक प्रशिक्षण संस्थान के उत्तर में पुरना एनएच-19, दक्षिण में चौसिया, पूरब में चौसिया ग्राम से एनएच-19 जाने वाला रास्ता और पश्चिम में त्रिभुवन चौक तक के क्षेत्र को कंटेन्मेंट जोन घेषित किया गया है। कंटेन्मेंट जोन में सभी निजी/सार्वजनिक प्रतिष्टान एवं मार्गों को अगले आदेश तक बंद करने का निर्देश जिलाधिकारी द्वारा दिया गया है। किसी भी व्यक्ति को इस क्षेत्र से न तो बाहर जाने की इजाजत दी जाएगी और न ही किसी व्यक्ति को बाहर से अंदर आने की इजाजत दी जाएगी।जिलाधिकारी के द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी, सोनपुर को निर्देशित किया गया है कि समस्त आवागमन मार्गां को संबंधित जनप्रतिनिधिगण के सहयोग से पूर्णतः लॉक करते हुए आवागमन अवरुद्ध कर देगें। यदि किसी व्यक्ति द्वारा कंटेन्मेंट जोन से बाहर पलायन किया जाता है अथवा बाहर से अंदर प्रवेश किया जाता है तो उनके विरुद्ध नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जाय। जिलाधिकारी के द्वारा इस पूरे क्षेत्र को सेनेटाइज करने का निर्देश दिया गया है। इसका दायित्व डॉ. दिलीप कुमार सिंह, जिला वैक्टर बॉर्न रोग नियंत्रण पदाधिकारी मो. 7717781085 को दिया गया है। जिलाधिकारी के द्वारा कंटेन्मेंट जोन के भीतर सभी परिवारों को गहन निगरानी में रखने का निर्देश देते हुए कहा गया है कि प्रत्येक परिवार के सदस्यों का स्वास्थ्य परीक्षण कर विहित प्रपत्र में प्रतिवेदन उपलब्ध करायी जाय। कंटेन्मेंट जोन के भीतर की सभी दुकान बंद रहने के कारण प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी सोनपुर को निर्देश दिया गया है कि आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं यथा चावल, दाल, गेहूँ, हरी सब्जी इत्यादि उन पंचायतों के जन वितरण प्रणाली विक्रेता के माध्यम से पैकेट तैयार करा कर डोर टू डोर वितरित करायें। उप समाहर्त्ता भूमि सुधार, सोनपुर और अनुमंडल लोक षिकायत निवारण पदाधिकारी, सोनपुर को इस कार्य का सतत् अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया है।कंटेन्मेंट जोन की परिधि समाप्त होने से अगले सात किमी की परिधि को बफर जोन घोषित किया गया है। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं अंचलाधिकारी सोनपुर को निर्देश दिया गया है कि बफर जोन में पड़ने वाली सभी पंचायतों/गाँवो में प्रतिदिन तकलीफ वाले रोगियों की सूचना प्राप्त करेंगे। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया है कि संक्रमित व्यक्ति के परिवार के सभी सदस्यों को जिला में निर्धारित किये गये आइसोलेशन एवं कोरेंटाइन सेन्टर में में रखवायेंगे एवं उनका नियमित रूप से जाँच करवायेंगे।
About The Author
Related Posts




Recent Post
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- मैरवा में 30 दिवसीय महिला रग्बी फुटबॉल प्रशिक्षण शिविर का भव्य शुभारंभ, नि:शुल्क सीख रही हैं बेटियां
- सबडरमल इम्प्लांट रिमूवल पर दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ आयोजन
- सड़क दुर्घटना में बाइकसवार मां पुत्र घायल,महिला की हालत गंभीर
- छपरा में लगी वर्ष 2026 की तीसरी राष्ट्रीय लोक अदालत, करोड़ों के मामलों का हुआ निष्पादन
- महाराजगंज में रेल सुविधाओं का होगा विस्तार: सांसद ने महाप्रबंधक के समक्ष रखीं 21 प्रमुख मांगें, छपरा-मोतिहारी नई लाइन की भी उठी मांग
- सारण: जेपी सेनानी बलिराम गिरी के 105 वर्षीय पिता प्रहलाद गिरि का निधन, ग्रामीणों ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
- प्राकृतिक खेती अपनाने से कम होगी रासायनिक खाद पर निर्भरता
- मढ़ौरा अनुमंडल को मिला पहला आईएएस एसडीओ: सैयद आदिल मोहसिन के पदभार ग्रहण पर प्रबुद्धजनों ने किया स्वागत
- मढ़ौरा में पूरी श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया गया परमवीर चक्र विजेता शहीद वीर अब्दुल हमीद का शहादत दिवस
- छपरा में दर्दनाक हादसा: कुत्ते को बचाने के चक्कर में ट्रक के नीचे कुचला गया बाइक सवार, मौके पर मौत; 3 घंटे तक जाम रहा NH-19
- सतजोड़ा बाजार में भरभराकर गिरा पीपल का पेड़, ठेला चालक की मौत
- जेपी यूनिवर्सिटी में छात्रों का फूटा गुस्सा: मार्कशीट-रिजल्ट की गड़बड़ियों और कड़े नियमों के खिलाफ तेज हुआ आंदोलन
- पानापुर के युवक की चेन्नई में संदिग्ध परिस्थिति में मौत,सूचना के बाद परिजनों में कोहराम
- सारण: ग्रामीण क्षेत्रों में परिवार नियोजन का संदेश घर-घर पहुंचाएंगी एएनएम और आशा कार्यकर्ता
- सोनपुर व्यवहार न्यायालय परिसर में राष्ट्रीय लोक अदालत को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
- असाधारण है KISS विश्वविद्यालय, इसमें सभी तीर्थस्थलों की पवित्रता समाहित है: साध्वी ऋतम्भरा
- मकेर और परसा प्रखण्ड में भारत स्काउट और गाइड के प्रशिक्षण शिविरों का भव्य शुभारंभ
- छपरा का बढ़ा मान: राष्ट्रीय भारोत्तोलन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर के खिलाड़ियों ने जीते 9 पदक
- हादसा: ट्रेन की चपेट में आने से 10वीं के छात्र की मौत, ब्लूटूथ ईयरफोन लगाने के दौरान हुई दुर्घटना
- मढ़ौरा में विकास मेला व प्रदर्शनी: रशियन जलपरी और भूत बंगला शो बना मुख्य आकर्षण, 28 सितंबर तक चलेगा आयोजन
- मढ़ौरा में जप्त भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक को किया गया सुरक्षित विनष्ट, कोर्ट के आदेश पर हुई कार्रवाई
- सारण: भव्य स्तर पर होगी जिला स्तरीय उर्दू भाषण प्रतियोगिता, जल्द होगा ‘जिला उर्दूनामा’ का लोकार्पण
- सोनपुर : जैतिया फीडर से रात 9 से सुबह 5 बजे तक मिलेगी बिजली, रात्रि में नाव चलाने पर रहेगा प्रतिबंध
- सोनपुर में बाढ़ का कहर: अधिकारियों ने पीड़ितों के साथ खाया निःशुल्क भोजन, राहत कार्य जारी
Recent Comments