समस्तीपुर: बाल संसद का चुनाव प्रक्रिया विधिवत हुआ सम्पन्न

#न्यूज़ इनपुट- केशव बाबू:
खानपुर :प्रखंड क्षेत्र के मध्यविद्यालय रेबड़ा गोटियाही में आज बाल संसद का चुनाव प्रक्रिया विधिवत सम्पन्न हुआ।सुबह 8वजे से दोपहर के12 वजे तक बाल मतदताओं ने पंक्तिबद्ध खड़ा होकर शांतिपूर्ण तरीके से अपने मताधिकार का प्रयोग पहली बार किया।वोटिंग के उपरांत बच्चों में एक नई खुशी का लहर दिख रहा था।
इस आयोजन का निरीक्षण करने प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अनिल कुमार ठाकुर,जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह अभिभावक राम विनय कुमार आदि आये थे।
निरीक्षण के उपरांत बी ई ओ ने संवाददाता को बताया कि इस आयोजन से वच्चों में लोकतांत्रिक मूल्यों को समझने में आसानी होगी एवं आदर्श समाज की स्थापना में यह कार्यक्रम मिल का पत्थर सावित होगा।
जिलापरिषद सदस्य सह लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं ग्रामीण स्वच्छता समिति के सदस्य स्वर्णिमा सिंह ने बच्चों के उतसाह को देखते हुए कहा कि लोकतांत्रिक प्रक्रिया को समझना बेहद जरूरी है।क्योंकि आज के बच्चे हीं देश के भविष्य हैं।एक विकसित समाज के निर्माण में इनकी भूमिका अहम होगी।
बता दें कि कुल 12 पदों के लिए 41 अभ्यर्थियों ने नामांकन दाखिल किया था।विद्यालय में 616 बाल मतदाताओं में से 263 मतदाताओं ने अपने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।इसप्रकार 42.69% मतदान हुआ।
मतदान प्रक्रिया में शिक्षक लाल बाबू,मो कमरुल होदा,तेज नारायण राय,कैलाश साहनी,ज्ञान शंकर प्रसाद,नईमुन नेसा,ए आर सी के नितेश कुमार, वंदना कुमारी, सुजाता कुमारी, मो इनाइतुल्लाह, लालू कुमार ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे थे।