साइकिल सवार अधेड़ व्यक्ति को अनियंत्रित वाहन ने मारी ठोकर , जख्मी रेफर


मढ़ौरा (सारण)
गौरा ओपी क्षेत्र के सीमावर्ती बनियापुर थाना क्षेत्र के खबसी गांव के पास गौरा-मशरक मेन रोड पर अज्ञात चारपहिया वाहन की चपेट में आने से एक साइकिल सवार अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गया । घटना के सम्बंध में बताया जाता है की रविवार शाम को खबसी निवासी स्व. जलेश्वर सिंह के 65-वर्षीय पुत्र विद्या सिंह साइकल से गौरा आ रहे थे । जैसे गांव से आकर मेन रोड पर चढ़े की गौरा की तरफ से तेज रफ्तार के अज्ञात वाहन के चपेट में आकर बुरी तरह जख्मी हो गये । वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार बताया जाता है ।सूचना पाकर गौरा ओपी इंचार्ज हरे राम सिंह दलबल के साथ पहुंचे थे , तबतक स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग से गौरा बाजार लाकर प्राथमिक उपचार कराया गया । फिर गंभीर हालत में छपरा रेफर कर दिया गया है । प्रत्यक्षदर्शीयो के अनुसार जख्मी की हालत नाजुक बतायी जाती है ।




Recent Comments