मढ़ौरा के नगर के वार्ड 14 में 24 लाख की लगत से नल जल योजना का हुआ शुभारंभ
मढ़ौरा(सारण): नगर पंचायत के वार्ड 14 में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत सभी को शुद्ध नल का जल उपलब्ध करने हेतु 24 लाख योजना का सुभारम्भ किया गया I वार्ड पार्षद जीतेन्द्र साह ने बोरिंग स्थल पर पंडित मनोज शर्मा के वैदिक मंत्रोचार के बीच योजना को शुभारम्भ किया I योजना के तहत वार्ड के करीब 240 घरों में नल का शुद्द नल का जल उपलब्ध कराया जायेगा I इस अवसर पर पार्षद जीतेन्द्र साह ने बताया कि वार्ड में शुद्ध जाल की समस्या है I योजना से सभी घर में जल्दी ही प्रत्येक घर तक शुद्द जल पहुंचा दिया जायेगा I इससे वार्ड के लोगों की पेय जल से जुड़ी समस्या से निजात मिलेगा वही दूषित जल के कारण होने वाली बिमारियों से भी लोगों को निजात मिल जायेगा I इस अवसर पर वार्ड के पूर्व पार्षद प्रतिनिधि बिल्लू सिंह,पार्षद अमरजीत प्रसाद,मनोज सिंह,वार्ड प्रतिनिधि भानु प्रताप सिंह,विष्णु गुप्ता,राजू साह,शम्भू महतों,दिनेश सिंह,नवस राय, सुधीर सिंह वेद प्रकाश सिंह सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे I