पोल गाड़ने में अनियमितता का आरोप
पचरुखी (सिवान) : प्रखंड के जसौली वार्ड 13 में नियमों को ताक पर रखकर बिजली के पोल खड़े किए जा रहे हैं। इसमें न गिट्टी दिया जा रहा है और न ही ग्रवेल्स डाले जा रहे हैं जिससे पोल कभी भी गिर सकता है। इससे ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ठेकेदार द्वारा मनमाने ढंग से कार्य कराया जा रहा है। स्थानीयग्रामीणों ने विभाग से जेई से शिकायत करते हुए नियमानुसार विद्युत पोल गाड़ने की मांग की है।
——-




Recent Comments